मैनाटांड़ में भीषण उमस और बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, लोगों ने की नियमित आपूर्ति की मांग

मैनाटांड़ प्रखंड भीषण उमस और तेज धूप की चपेट में है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रामपुर फीडर से बिजली की अनियमित आपूर्ति ने गर्मी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों के लिए.

Bettiah News: मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र इन दिनों भीषण उमस भरी गर्मी की चपेट में है. सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और अधिकांश लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहने को मजबूर हैं.

जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग छाता, गमछा और अन्य साधनों का सहारा लेकर धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं.

बाजारों में घटी चहल-पहल

तेज धूप और उमस का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखाई दे रहा है. सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है.

वहीं, छोटे बच्चे भी गर्म हवाओं और उमस के कारण घरों के भीतर ही रहने को मजबूर हैं.

बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल

उधर रामपुर फीडर से हो रही लगातार बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.

बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे उमस के बीच घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है. इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और मरीजों पर पड़ रहा है.

लोगों ने नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की

स्थानीय निवासी अतिरसुल अंसारी, फरहाद हुसैन, सदाब आलम, हरिकिशोर साह और रिकी साह ने कहा कि भीषण गर्मी और अनियमित बिजली आपूर्ति से जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

उन्होंने संबंधित विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit kumar pate

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >