7 महीने से मानदेय नहीं मिला, बगहा के आवास कर्मियों के सामने आर्थिक संकट; BDO ने बताया कब होगा भुगतान

बगहा प्रखंड में पदस्थापित आवास कर्मियों को पिछले सात महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. इस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. कर्मियों ने सरकार से तत्काल भुगतान की मांग की है.

Bagaha News: बगहा एक और बगहा दो प्रखंड में पदस्थापित आवास कर्मियों को पिछले सात महीने से मानदेय नहीं मिला है. लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण कर्मचारियों का कहना है कि उनके परिवार के सामने आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही है. कर्मियों ने सरकार से जल्द मानदेय भुगतान की मांग की है.

दोनों प्रखंडों में कुल 31 आवास सहायक पदस्थापित हैं. इनके अलावा आवास सहायक पर्यवेक्षक और कार्यपालक सहायक भी कार्यरत हैं, जिनका मानदेय भी सात महीने से लंबित बताया गया है.

बगहा एक और दो में कितने कर्मी हैं पदस्थापित?

बगहा एक में 14 आवास सहायक, दो पर्यवेक्षक और दो कार्यपालक सहायक पदस्थापित हैं. वहीं, बगहा दो में 17 आवास सहायक, दो पर्यवेक्षक और दो कार्यपालक सहायक कार्यरत हैं.

कर्मियों के मुताबिक, पिछले सात महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण रोजमर्रा के खर्च और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही है.

कर्मियों ने सरकार से लगाई भुगतान की गुहार

मनीष कुमार, अभय बैठा, प्रेमलाल मद्धेशिया, राकेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश कुमार और अविनाश कुमार राय समेत अन्य कर्मियों ने सरकार से लंबित मानदेय का जल्द भुगतान कराने की मांग की है.

कर्मचारियों का कहना है कि लगातार सात महीने तक भुगतान नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है. अब उन्हें जल्द भुगतान होने का इंतजार है.

BDO बोले- फंड आते ही होगा भुगतान

बगहा एक के बीडीओ प्रदीप कुमार ने भी कर्मियों का पिछले सात महीने का मानदेय लंबित होने की बात कही है. उन्होंने बताया कि भुगतान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है.

बीडीओ के अनुसार, फंड उपलब्ध होते ही लंबित मानदेय का भुगतान किया जाएगा. फिलहाल आवास कर्मियों को सात महीने से रुके मानदेय के लिए फंड आने और भुगतान प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Israel ansari

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >