नरकटियागंज में सहयोग शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नरकटियागंज के हरसरी पुरैनिया में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुना और अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर समाधान का सख्त निर्देश दिया.

Bettiah News: बेतिया जिले के नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत हरसरी पुरैनिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में मंगलवार को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुंचे. उन्होंने शिविर में मौजूद ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

शिविर में पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली और आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली.

जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री के आगमन पर अभिजीत कुमार गोविंदा, सूरज कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, मुखिया अजीत कुमार दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बुके और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद मंत्री सीधे लोगों के बीच पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

30 दिन में शिकायतों के निपटारे का निर्देश

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी शिकायत का 30 दिनों के भीतर निष्पादन नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी.

मौके पर हुआ कई मामलों का निष्पादन

सहयोग शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. पात्र लाभुकों और परिजनों को ऑन-द-स्पॉट मृत्यु प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए. कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया अजीत कुमार उर्फ बाला दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बारिश के बीच बढ़ा सांप का खतरा, नरकटियागंज में चार लोग सर्पदंश के शिकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar pand

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >