पहले लड़की को छेड़ा और शिकायत करने पर की महिला की पिटाई

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में पहले एक युवक ने लड़की से छेड़खानी की और बाद में इसकी शिकायत करने गई महिला की पिटाई कर दी.

बेतिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में पहले एक युवक ने लड़की से छेड़खानी की और बाद में इसकी शिकायत करने गई महिला की पिटाई कर दी. इस मामले में पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पीड़िता ने पुलिस से बताया है कि उनकी देवर की लड़की 11 जून को घर से कोचिंग करने गई थी. इसी दौरान गांव के ही अभिषेक मांझी रास्ते में बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और बेइज्जत करने की कोशिश करने लगा. लड़की के चिल्लाने पर अभिषेक वहां से भाग गया. इसकी जानकारी होने पर महिला शिकायत करने आरोपित अभिषेक के घर गई तो आरोपित व उसके परिजनों ने उनके साथ गाली गलौज किया. वहां से जैसे ही लौटकर अपने घर पहुंची ददन मांझी, ललन मांझी, मोहन मांझी, भरत मांझी, लालू मांझी, कमलेश मांझी पिंकी कुमारी, सुमित मांझी अभिषेक मांझी हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर आ गए और मारपीट करने लगे. बचाने आए घर के सदस्यों के साथ भी मारपीट किया. बदसलूकी करते हुए आभूषण छीन लिये. आसपास के लोगों के आने के कारण उन लोगों की जान बची. घटना में पीड़िता गंभीर रूप से जख्मी हो गई. बाद में लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बावत मुफस्सिल थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि मामले में महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >