नरकटियागंज में युवती से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा, एफआइआर

नगर के प्रकाश नगर मुहल्ले में एक युवती से छेड़छाड़ करने एवं विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.

नरकटियागंज. नगर के प्रकाश नगर मुहल्ले में एक युवती से छेड़छाड़ करने एवं विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में युवती ने शिकारपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराई है. जिसमें प्रकाश नगर निवासी सोनू उर्फ अखिलेश सोनी नामक युवक को आरोपित किया है. आरोप है कि युवती बाजार करने गई थी. नगर के शालिमार लॉज के सामने उक्त युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा. हालांकि युवती के शोर मचाने पर वहां पर लोगों को इकट्ठा होते देख वह भाग खड़ा हुआ. युवती अपने घर जाकर अपनी मां से अभी सारी बात बता ही रही थी कि युवक बाइक से उसके घर पहुंच गया. बाइक खड़ी कर युवती को वह घर से बाहर खींच कर लाया और उसके साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान युवती से बदसलूकी भी की. उसकी मां ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. जब मुहल्ले के लोग इकट्ठा होने लगे तो उक्त युवक बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया. शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. घटनास्थल से युवक की बाइक थाने लायी गयी है. छानबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >