बांसी नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, वीडियो वायरल होते ही दहशत; बच्चों को नदी किनारे जाने से रोका गया

उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर बांसी नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई है. स्थानीय लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद से नदी किनारे जाने वालों की संख्या कम हो गई है. ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की गुहार लगाई है.

Bhitaha Crocodile News: उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित जंगल लुअठहा के समीप बहने वाली बांसी नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. रविवार को स्थानीय लोगों ने नदी किनारे काफी देर तक मगरमच्छ को देखा. इस दौरान किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो और तस्वीरें मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीं, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं.

नदी किनारे जाने से बच रहे लोग

ग्रामीणों के अनुसार बांसी नदी के किनारे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मछली पकड़ने, पशुओं को चराने, स्नान करने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पहुंचते हैं.

मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोगों ने एहतियात के तौर पर नदी किनारे जाना कम कर दिया है. परिजनों ने बच्चों और महिलाओं को भी नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी है.

हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मगरमच्छ लंबे समय तक नदी में मौजूद रहा तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है. इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में निगरानी बढ़ाने तथा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है.

उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

कुशीनगर प्रशासन को भी दी गई सूचना

ग्रामीणों ने बताया कि बांसी नदी का यह हिस्सा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की सीमा में आता है. घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है.

फिलहाल स्थानीय लोगों की निगाहें वन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

अभी तक नहीं हुआ रेस्क्यू

अब तक मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं किया गया है. वन विभाग की ओर से भी इस संबंध में किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द विशेषज्ञ टीम भेजकर स्थिति का आकलन करने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Israel ansari

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >