बेतिया: गंडक का जलस्तर बढ़ा, सिसवा व खाप टोला के घरों में घुसा पानी, दहशत में ग्रामीण

गंडक नदी के उफान ने बेतिया के सिसवा मंगलपुर पंचायत में बाढ़ का संकट खड़ा कर दिया है. नदी का पानी गांवों में घुस गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है. ग्रामीण कटावरोधी कार्य की मांग कर रहे हैं.

बेतिया: योगापट्टी प्रखंड की सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा, खाप टोला समेत आसपास के गांवों में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है. निचले इलाकों में नदी का पानी फैलने के साथ कई घरों में प्रवेश कर गया है. इससे ग्रामीणों को आवागमन और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

20 दिनों से जारी कटाव, घर और जमीन पर मंडरा रहा खतरा

ग्रामीण सरदार पांडेय, विनोद पटेल, प्यारे लाल पटेल, भरत पटेल, शत्रुघ्न पटेल और सिपाई पटेल समेत अन्य ने बताया कि सिसवा गांव में करीब 20 दिनों से लगातार कटाव हो रहा है. नदी की धारा धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रही है, जिससे घर और जमीन कटाव की जद में आ गए हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक प्रभावी कटावरोधी कार्य शुरू नहीं कराया गया है. इससे लोगों में दहशत और आक्रोश है.

कटावरोधी कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत पहुंचाने और कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

कटाव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए कई परिवार जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में हैं. लोगों को आशंका है कि नदी की धारा इसी तरह गांव की ओर बढ़ती रही तो घरों और कृषि भूमि को नुकसान हो सकता है.

प्रभावित लोगों के लिए तीन नावों की व्यवस्था

इधर, सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि प्रभावित लोगों के आवागमन के लिए तीन नावों की व्यवस्था की गयी है. प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

फोटो कैप्शन

योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर पंचायत में घरों में घुसा गंडक नदी के बाढ़ का पानी

यह भी पढ़ें

बेतिया: वाल्मीकिनगर के 4 गांवों का मानसून में टूटता है संपर्क, सड़क-पुल का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >