संतान सुख की चाह रखने वाले दंपतियों के लिए खास मौका, बेतिया में लगेगा नि:शुल्क IVF परामर्श शिविर

विश्व IVF दिवस के अवसर पर बेतिया के गर्भशक्ति IVF सेंटर में लग रहा है निःशुल्क बांझपन परामर्श शिविर. संतान सुख की चाह रखने वाले दंपतियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है.

World IVF Day: विश्व IVF दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तरवारी पोखरा स्थित सिन्हा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल परिसर में संचालित गर्भशक्ति IVF सेंटर की ओर से नि:शुल्क बांझपन परामर्श शिविर लगाया जाएगा. शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें संतान सुख की चाह रखने वाले दंपतियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श मिलेगा.

शिविर में बांझपन से जुड़ी समस्याओं, आधुनिक उपचार पद्धतियों और आवश्यक जांच के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

विशेषज्ञ डॉक्टर देंगी व्यक्तिगत परामर्श

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा बांझपन विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा खेमका दंपतियों को परामर्श देंगी.

वे महिलाओं और पुरुषों में होने वाली प्रजनन संबंधी समस्याओं, संतानहीनता के कारणों, आधुनिक उपचार तकनीकों तथा प्रत्येक दंपति की चिकित्सीय स्थिति के अनुसार आवश्यक जांच और उपचार की संभावित रूपरेखा की जानकारी देंगी.

इन समस्याओं पर मिलेगी विशेषज्ञ सलाह

गर्भशक्ति IVF सेंटर की टीम के अनुसार शिविर में इन विषयों पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा—

  • ट्यूब ब्लॉक
  • IVF और IUI उपचार
  • PCOS
  • हार्मोनल असंतुलन
  • कम स्पर्म काउंट
  • पुरुषों में प्रजनन संबंधी समस्याएं
  • बार-बार गर्भपात
  • बढ़ती उम्र के कारण गर्भधारण में होने वाली कठिनाइयां
  • बांझपन से जुड़ी अन्य चिकित्सीय समस्याएं

साथ ही आवश्यक जांच, उपचार की संभावित प्रक्रिया और उपलब्ध आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी दी जाएगी.

समय पर इलाज से बढ़ती है सफलता की संभावना

सिन्हा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मोहनीश सिन्हा ने कहा कि माता-पिता बनना हर दंपति का सपना होता है, लेकिन कई बार चिकित्सीय कारणों से यह संभव नहीं हो पाता.

उन्होंने कहा कि सही समय पर जांच, विशेषज्ञ की सलाह और आधुनिक तकनीक की मदद से अधिकांश मामलों में सफल उपचार संभव है. लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे दंपतियों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए.

चंपारण के पहले IVF सेंटर में मिल रही आधुनिक सुविधा

पश्चिम चंपारण को चंपारण के पहले IVF सेंटर की सुविधा मिल चुकी है. गर्भशक्ति IVF सेंटर अब सिन्हा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उत्तरवारी पोखरा, बेतिया में संचालित है.

यहां IVF, IUI सहित बांझपन के आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है. इससे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के दंपतियों को इलाज के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता.

इच्छुक दंपति शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अस्पताल पहुंचकर नि:शुल्क परामर्श शिविर का लाभ ले सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >