Bettiah : अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी अभियान के दौरान एक शराब धंधेबाज सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

नौतन. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी अभियान के दौरान एक शराब धंधेबाज सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं सात लीटर देशी चुलाई शराब व एक बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पकड़े गए धंधेबाज दुबौलिया निवासी दुर्योधन प्रसाद व अन्य मामलों में फरार चल रहे खड्डा चुरीहरवा टोला के अली अहमद, परसौनी के बैधनाथ सिंह व सुरेश यादव बताये गये है. उनसे पूछताछ कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh kumar

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >