बैरिया के पूर्व उपमुखिया की सड़क हादसे में मौत, गोरखपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बेतिया में सड़क दुर्घटना ने एक पूर्व उपमुखिया की जान ले ली. रमाकांत मुखिया की मौत से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. सड़क पर अचानक आए व्यक्ति को बचाने के प्रयास में हुआ यह हादसा.

Bettiah Road Accident: बेतिया के बैरिया प्रखंड की मलाही बलुआ पंचायत के पूर्व उपमुखिया रमाकांत मुखिया (50) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसा शुक्रवार देर रात कठईया चौक के समीप हुआ. इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक का माहौल है.

सड़क पर आए व्यक्ति को बचाने में हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे रमाकांत मुखिया बाइक से जगदीशपुर से अपने घर बलुआ रमपुरवा लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक सड़क पर आए एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई.

हादसे में रमाकांत मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर पीछे बैठे अशोक चौधरी भी घायल होकर बेहोश हो गए.

पुलिस ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेजा.

चिकित्सकों ने रमाकांत मुखिया की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें गोरखपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घायल साथी का इलाज जारी

हादसे में घायल अशोक चौधरी का इलाज फिलहाल जीएमसीएच, बेतिया में चल रहा है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

पंचायत में शोक की लहर

पूर्व उपमुखिया रमाकांत मुखिया के निधन की खबर मिलते ही मलाही बलुआ पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pawan kumar yada

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >