शहर में 2.76 करोड़ से लगेंगे 90 वॉट वाले पांच हजार लाइट

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 90- 90 वॉट के पांच हजार एलईडी लाइट लगाने की निविदा जारी कर दी गई है.

बेतिया. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 90- 90 वॉट के पांच हजार एलईडी लाइट लगाने की निविदा जारी कर दी गई है. नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित योजना के तहत लाइट लगाने में नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना के तहत संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र विद्युतीकरण पर कुल करीब 2.76 करोड़ के अंतर्गत लागत आएगी. खरीदारी के बाद पांच हजार लाइट लगाने के लिए अन्य चयनित एजेंसी को दीपावली से पूर्व ही लाइट अधिष्ठापन की योजना को पूरा करना होगा. महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड के निर्णय के आधार पर जारी निविदा के लिए इच्छुक और योग्य संवेदकों द्वारा 28 जुलाई तक ऑनलाइन दावेदारी की जा सकेगी. वहीं 30 जुलाई को अपराह्न तीन बजे से पहले संवेदकों को अपने अपलोड कागजातों को हार्ड कॉपी जमा करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को ही अपराह्न तीन बजे के बाद सशक्त स्थायी समिति निविदा के विरुद्ध अपलोड कागजातों की जांच कर के निर्णय करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >