नाबालिग किशोरी को अगवा करने मामले में पांच नामजद

गोबर्धना थाना की पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अगवा मामले में 5 लोगों को नामजद किया है.

रामनगर. गोबर्धना थाना की पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अगवा मामले में 5 लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एक 17 वर्षीय किशोरी की मां ने लिखित आवेदन देकर बताया है कि उसकी बेटी 18 अप्रैल को माउंट कॉन्वेंट स्कूल में कुछ काम बताकर घर से पूछकर गयी. जब लंबे समय तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे. बावजूद लड़की का अता पता नहीं चल सका. फिर पता चला कि परसौनी निवासी भुट्टी मांझी का बेटा राजा उसे कहीं ले गया है. जब 19 अप्रैल की शाम पूछताछ करने राजा के घर गए तो सुनीता देवी, भुट्टी मांझी, कंचन मांझी और मुन्ना मांझी ने बताया कि लड़की राजा के साथ गयी है. एक दो दिन में लौट जाएगी. लेकिन नहीं लौटी. इस वजह से बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना की संभावना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >