दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय पुलिस ने सोनखर गांव की एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट समेत उनके विपक्षी से मारपीट मामले में 17 लोगों को नामजद किया है.

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने सोनखर गांव की एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट समेत उनके विपक्षी से मारपीट मामले में 17 लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोनखर गांव की लालचुनी देवी ने लिखित शिकायत किया है कि उसके पति दिनेश राम चंडीगढ़ कमाते है. इधर पांच जुलाई को रात में घर में सोई थी. उसी समय घर के पड़ोसी राजहरन राम चहारदीवारी तड़प उसके कमरे में घुस गए. जहां छेड़खानी करने लगा. मुंह को बंद कर पटक दिया. पेट पर मुक्का से मारा जिससे खून बहने लगा. रिश्तेदार जग गए उलाहना देने उसके घर गयी. जहां रंजीत राम, रामजीत राम, चंद्रिका राम समेत 10 लोगों ने मिलकर मारपीट किया. गहना छीन लिया. वहीं दूसरे पक्ष के राजहरन राम ने आवेदन देकर बताया है कि वह पांच जुलाई की सुबह आठ बजे घर पर था. उसकी पत्नी खाना बना रही थी. उसी समय बच्चों के विवाद को लेकर संजय राम, उसकी पत्नी मायावती देवी समेत सात लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडा लेकर गाली देते घर में घुस मारपीट किया. गहना छीनने का आरोप है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >