आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान की हुई मौत

लौकरिया थाना क्षेत्र के बकुली पंचगावां में गुरुवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गयी.

हरनाटांड़. लौकरिया थाना क्षेत्र के बकुली पंचगावां में गुरुवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दशरथापुर निवासी अमर साह (50 वर्ष) अपने खेतों की तरफ गया हुआ था. इसी बीच तेज आंधी के साथ बरसात शुरु हो गयी. जिस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान की मौत हो गयी. इस संदर्भ में सीओ बगहा दो निखिल सिंह ने बताया कि मुखिया व वार्ड सदस्य ने घटना की सूचना दिए है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आपदा के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. वहीं लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों के टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी कर रही थी. इस बीच मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >