Bettiah : नेपाल के सीमावर्ती सुस्ता गांव पालिका में कपड़ा बैंक की स्थापना

वाल्मीकिनगर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती सुस्ता गांव पालिका में रविवार को कपड़ा बैंक का स्थापना किया गया.

Bettiah : वाल्मीकिनगर.

वाल्मीकिनगर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती सुस्ता गांव पालिका में रविवार को कपड़ा बैंक का स्थापना किया गया. इस अवसर पर सुस्ता गांव पालिका के अध्यक्ष टेक नारायण उपाध्याय ने मानवीय कार्य के सहयोग के लिए क्लॉथ एंड फूड बैंक नेपाल को धन्यवाद दिया. गांव पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कपड़ा बैंक के स्थापना से वातावरण में पड़ने वाला नकारात्मक असर को कम किया जा सकता है. इसके साथ ही विपदा के समय गांव पालिका में स्थापित कपड़ा बैंक में एकत्रित हुए कपड़ा को जरूरतमंद लोगों के बीच सहयोग किया जा सकेगा. कपड़ा बैंक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए क्लॉथ एंड फूड बैंक नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल जीसी ने बताया कि पूरे देश भर में अभियान चलाकर कपड़ा बैंक का स्थापना किया जा रहा है. अभी तक 150 स्थान पर कपड़ा बैंक का स्थापना किया जा चुका है. कपड़ा बैंक के स्थापना से वातावरण में प्रदूषण को न्यूनीकरण किया जा सकता है. जमा किए गए कपड़े को ले जाकर प्रशोधन कर पैकिंग करके देश भर में प्राकृतिक प्रकोप के चपेट में आने वालों जरूरत मंद लोगों को कपड़ा का सहयोग किया जाएगा. वहीं सुस्ता गांव पालिका के प्रशासकीय अधिकृत हुमलाल भूसाल के द्वारा सुस्तवासियों से अपील किया गया कि अपने पुराने तथा वैसे कपड़े जिसका आप प्रयोग नहीं करते है उसे गांव पालिका में स्थापित कपड़ा बैंक में लाकर जमा करा दे. ताकि पुन: उन कपड़ों को जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ISRAEL ANSARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >