चम्पारण रेंज में बदला प्रशासनिक प्रभार, रेल डीआईजी डॉ. इनामुलहक मेगनू को मिली जिम्मेदारी

चम्पारण रेंज के डीआईजी डॉ. हर किशोर राय एक माह के सेवाकालीन प्रशिक्षण पर रहेंगे. उनकी अनुपस्थिति में रेल डीआईजी डॉ. इनामुलहक मेगनू को चम्पारण रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस बदलाव से कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी.

बेतिया: चम्पारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. हर किशोर राय आगामी एक माह के लिए सेवाकालीन प्रशिक्षण पर रहेंगे. उनकी अनुपस्थिति में रेल डीआईजी डॉ. इनामुलहक मेगनू को चम्पारण रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

हैदराबाद में होगा मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में 31 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (फेज-4) आयोजित किया जाएगा.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नामित किया गया है. प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनके स्थान पर वैकल्पिक प्रशासनिक व्यवस्था भी सरकार ने सुनिश्चित कर दी है.

रेल डीआईजी को मिला चम्पारण रेंज का जिम्मा

अधिसूचना के अनुसार, चम्पारण रेंज के डीआईजी डॉ. हर किशोर राय प्रशिक्षण में शामिल होंगे. इस दौरान रेल डीआईजी डॉ. इनामुलहक मेगनू चम्पारण रेंज के प्रशासनिक और विधि-व्यवस्था संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से प्रशिक्षण अवधि में चम्पारण रेंज में पुलिस कार्यों और कानून-व्यवस्था पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा.

अन्य रेंज में भी हुई प्रभार की व्यवस्था

गृह विभाग ने तिरहुत, मिथिला, बेगूसराय समेत अन्य पुलिस रेंज और पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी प्रशिक्षण अवधि के दौरान वैकल्पिक प्रभार और प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था की है, ताकि प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से चलते रहें.

यह भी पढे़ं: बिहार डीएलएड 2026: आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >