बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी तरनजोत सिंह

शिकायतें लंबित न रहें, काम में देरी न हो... सोमवारीय बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी ने सोमवार को बैठक कर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जांची. उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों, विद्यार्थी पोर्टल शिकायतों और पीएम सूर्यघर योजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.

Bettiah News: बेतिया. जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सोमवारीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गयी. डीएम ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया.

बैठक में विद्यार्थी सहयोग शिविर, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पंचायत सरकार भवनों में विद्युत कनेक्शन, राष्ट्रीय पोषण माह और जीवन प्रमाणीकरण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गयी.

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की शिकायतों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

विद्यार्थी सहयोग शिविर की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक और छात्रावास संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शुरू किया गया है.

उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. चिन्हित महाविद्यालयों में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित करने की तैयारियां भी समय पर पूरी कराने को कहा गया.

बैठक में पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की गयी.

जीवन प्रमाणीकरण के लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने का निर्देश

बैठक में जीवन प्रमाणीकरण से संबंधित लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने सभी विभागों को लंबित कार्यों की लगातार निगरानी करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

पीएम सूर्यघर योजना के लिए कैंप लगाने का निर्देश

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने कार्यपालक अभियंता, बेतिया और बगहा को उपयुक्त स्थानों पर कैंप लगाने का निर्देश दिया.

उन्होंने आवेदन, इंस्टॉलेशन, स्वीकृति और भुगतान से जुड़े निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कराने पर जोर दिया. योजना से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी नियमित समीक्षा करने को कहा गया.

पंचायत सरकार भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी जोर

डीएम ने पंचायत सरकार भवनों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने और लंबित भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया.

राष्ट्रीय पोषण माह की समीक्षा के दौरान डीपीओ, आईसीडीएस को बिना भवन वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को उपयुक्त भवन में शिफ्ट कराने को कहा गया. साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली और नल-जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में डीडीसी काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे.

बैठक में अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करने और लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >