डीएम ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

रदिया गांव समेत सभी पूजा स्थलों का निरीक्षण डीएम दिनेश कुमार राय ने किया.

नरकटियागंज . नगर के गोपाला ब्रह्मा स्थान, चीनी मिल, देवी स्थान, गोशाला, आर्य समाज चौक, मारवाड़ी मुहल्ला, सब्जी मंडी, रेलवे कालोनी, रेलवे मनोरंजन भवन, हरदिया गांव समेत सभी पूजा स्थलों का निरीक्षण डीएम दिनेश कुमार राय ने किया. डीएम नगर के देवी स्थान पहुंचें. यहां एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. आयोजक सागर राज, मनोज कुमार, पार्षद प्रतिनिधि हरीशंकर प्रसाद व गोपाला ब्रह्मा स्थान पर आयोजक बर्मा प्रसाद ने अधिकारियों का स्वागत किया. मौके पर बीडीओ सूरज कुमार सिंह, इओ उपेन्द्र कुमार सिन्हा, बीडीओ पप्पू कुमार यादव, सीओ सुधांशु शेखर, नगर प्रबंधक अरविंद कुमार समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >