दो साल से बंद नल-जल योजना पर सवाल, कृषि ट्रांसफार्मर और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी मांग

पश्चिम चंपारण में पंचायत समिति की बैठक में स्कूलों की चारदीवारी, नल-जल योजनाओं की समस्या, कृषि ट्रांसफार्मर की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई. इन जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर प्रस्ताव भेजे जाएंगे.

West Champaran News: भितहा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख बिन्दा देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई. कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार प्रशांत के संचालन में हुई बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा के साथ शिक्षा, पेयजल, कृषि, स्वास्थ्य, सड़क और अतिक्रमण समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

चारदीवारी विहीन विद्यालयों में निर्माण की मांग

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी चारदीवारी विहीन विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. मछहा पंचायत के मुखिया अशोक गुप्ता ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरटवा में चारदीवारी निर्माण की मांग रखी. पंचायत समिति सदस्य तबरेज आलम ने प्राथमिक विद्यालय धुनिया पट्टी में नियमित पठन-पाठन नहीं होने की शिकायत भी सदन के समक्ष रखी.

नल-जल योजना की बदहाल स्थिति पर उठे सवाल

परसौना पंचायत के वार्ड संख्या-5 में नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं होने का मामला उठाया गया. वहीं मछहा पंचायत के वार्ड संख्या-10 में करीब दो वर्षों से नल-जल योजना बंद रहने की बात कही गई.

पीएचईडी प्रतिनिधि ने बताया कि कई वार्डों में अनुरक्षकों द्वारा समय पर जलापूर्ति नहीं किए जाने की समस्या है. सदस्यों ने खराब पाइपलाइन और मोटरों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की.

यह भी पढ़ें: महाबीरी अखाड़े के शुभारंभ पर खिलाड़ियों का सम्मान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

कृषि ट्रांसफार्मर और यंत्रों की मांग

मछहा पंचायत के वार्ड संख्या-3, 4 और 5 में कृषि ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने से किसानों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया. वहीं सेमरवारी पंचायत के मुखिया रामधार यादव ने पंचायत में कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की मांग रखी.

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर

बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई. सदस्यों ने प्रखंड में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और ब्लड जांच समेत अन्य जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. आशा कार्यकर्ताओं की बहाली और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

अतिक्रमण और सड़क समस्याओं पर भी चर्चा

पंचायत समिति सदस्य तबरेज आलम ने परसौना के मुराड़ीह बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी. इसके अलावा विभिन्न पीडब्ल्यूडी सड़कों पर जलजमाव और लक्ष्मीपुर के सामने बांध पर रेनकट की मरम्मत कराने का मुद्दा भी उठाया गया.

सदस्यों ने पंचायत सरकार भवन में जीविका दीदियों के बैठने के लिए एक कमरा आवंटित करने की मांग भी रखी.

मांगों का प्रतिवेदन जिला को भेजा जाएगा

बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को कार्यवाही में शामिल किया गया. संबंधित मांगों का प्रतिवेदन तैयार कर जिला स्तर पर भेजे जाने की बात कही गई. मौके पर सीओ अमरदीप कुमार, बीपीआरओ अविनाश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बेतिया में श्रावण कृष्ण चतुर्दशी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar roy

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >