BRABU: स्नातक 2023-27 के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 13 अगस्त तक पोर्टल पर अंक अपलोड करना अनिवार्य

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2023-27 के छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन (CIA) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह परीक्षा 6 से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी और छात्रों के अंक 13 अगस्त तक UMIS पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा. नई शिक्षा नीति के अनुरूप यह मूल्यांकन छात्रों के व्यावहारिक कौशल और ज्ञान को बढ़ावा देगा.

Bettiah News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक सत्र 2023-27 के षष्ठम सेमेस्टर परीक्षा 2026 के लिए आंतरिक मूल्यांकन (CIA) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 6 से 10 अगस्त 2026 तक संबंधित कॉलेजों में सीआईए परीक्षा आयोजित की जाएगी. आदेश जारी होने के बाद पश्चिम चंपारण सहित विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं.

BRABU News: 13 अगस्त तक अंक अपलोड करना होगा अनिवार्य

विश्वविद्यालय के आदेश में कहा गया है कि सीआईए परीक्षा के प्राप्तांक 13 अगस्त 2026 तक यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (UMIS) पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा. सभी महाविद्यालयों को समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

सभी कॉलेजों में परीक्षा को लेकर बढ़ी तैयारी

आदेश जारी होने के बाद विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी अंगीभूत और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कॉलेज प्रशासन परीक्षा संचालन और मूल्यांकन प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने की तैयारी में जुट गया है.

नई शिक्षा नीति के अनुरूप होगा मूल्यांकन

राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप सीआईए परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल, जोखिम प्रबंधन क्षमता और तार्किक सोच का मूल्यांकन करना है. उन्होंने कहा कि यह प्रणाली केवल रटकर परीक्षा देने की बजाय वास्तविक ज्ञान और दक्षता को महत्व देती है.

कौशल आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

प्राचार्य ने कहा कि सीआईए परीक्षा पारंपरिक अंक प्रणाली से आगे बढ़कर विद्यार्थियों की पेशेवर दक्षता, गवर्नेंस की समझ और नियंत्रण प्रणालियों की जानकारी का आकलन करती है. इससे विद्यार्थियों में व्यवहारिक ज्ञान और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: लौरिया में बाकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >