शिकारपुर थाने के बैरक में पंखे से लटकी मिली महिला की लाश

शिकारपुर थाना के महिला बैरक में सोमवार की सुबह एक महिला बंदी ने पंखे से लटक खुदकुशी कर ली.

नरकटियागंज (पचं) . शिकारपुर थाना के महिला बैरक में सोमवार की सुबह एक महिला बंदी ने पंखे से लटक खुदकुशी कर ली. घटना के बाद थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. महिला की पहचान महुअवा निवासी महेंद्र साह की पत्नी संभा देवी 52 वर्ष के रूप में की गयी है. संभा देवी को एक दिन पहले ही पुलिस ने बहू की दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तारी की थी. बताया जाता है कि रविवार की देर शाम संभा देवी को पुलिस गिरफ्तार कर थाना लायी थी. सोमवार की सुबह वह महिला बैरक में फंदे से लटकी हुई मिली. घटना की सूचना मिलते ही थाना में हड़कंप मच गया. एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार समेत थाना के पुलिस पदाधिकारी महिला बैरक पहुंचे और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. सोमवार को उसे नवविवाहिता की मौत मामले में पूछताछ के लिए लाया गया. दो महिला सिपाहियों की अभिरक्षा में महिला को पुलिस बैरक में रखा गया था. उसने अंदर से बैरक बंद कर दिया और पंखे से लटक खुदकुशी कर ली. घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >