बगहा. बीते सोमवार की देर शाम नगर के पुअर हाउस के समीप गंडक नदी में नहाने के क्रम में गंडक नदी में लापता दूसरी किशोरी का शव तीसरे दिन 72 घंटा बाद नदी थाना के गंडक नदी रंगललही से पुलिस ने बरामद कर किया है. इसकी जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि नगर के पुअर हाउस के समीप दो किशोरी नहाने के क्रम में डूब गयी थी. जिसमें एक किशोरी के शव को एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर गंडक नदी से बरामद कर लिया था. वहीं दूसरी किशोरी के शव को खोजने में एसडीआरएफ की टीम जुटी थी. लेकिन काफी मशक्कत के बाद किशोरी का शव नहीं मिला था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुअर हाउस मोहल्ला निवासी राजेश गोंड की पुत्री प्रतिमा कुमारी की खोजबीन जारी था. जिसके शव को नदी थाना के रंगललही गंडक नदी से बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि नदी थाना पुलिस की सहयोग से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाने के लिए पुलिस के साथ परिजन भी घटनास्थल पहुंचे हुए है. ताकि शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम कराया जा सके. इसके साथ ही पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
