फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, ससुरालवाले फरार

स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़ूकिया गांव में एक विवाहिता की फंदे से लटकती हुई लाश मिली है.

चनपटिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़ूकिया गांव में एक विवाहिता की फंदे से लटकती हुई लाश मिली है. घटना रविवार की आधी रात की बताई जा रही है. मृतिका सबिया देवी पड़ूकिया गांव के मंटू बैठा की पत्नी थी. घटना के बाद विवाहिता के घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए. रात में मोहल्ले में हल्ला-गुल्ला सुनकर मुखिया प्रतिनिधि जयलाल दास भी पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर चनपटिया के थानाध्यक्ष सम्राट सिंह दलबल के साथ गुरुवार की रात घटनास्थल पर पहुंचे तो विवाहिता का शव फंदे से हटाकर बिछावन पर रखा गया था. उसके गले पर निशान भी था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को मृतिका सबिया देवी के पिता पूर्वी चम्पारण के पलनवा थाना क्षेत्र के लक्षनौता निवासी वीणा बैठा भी पड़ूकिया गांव पहुंचे. वें बेटी के शव को देखकर हतप्रभ रह गए. बेटी के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे. इधर शुक्रवार को पहुंची एफएसएल की टीम ने भी घटना की जांच की और नमूना संग्रह किया. थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि विवाहिता की शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. हालांकि पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >