संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

हरैया कोट गांव में रविवार सुबह एक महिला की मौत की सूचना ग्रामीणों ने वाल्मीकि नगर थाने को दी.

वाल्मीकि नगर . चंपापुर गोनौली पंचायत के हरैया कोट गांव में रविवार सुबह एक महिला की मौत की सूचना ग्रामीणों ने वाल्मीकि नगर थाने को दी. पुलिस अवर निरीक्षक राजेश आनंद ने मृतका अनीता देवी (22) पति नितेश मुंडा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना अध्यक्ष निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि नितेश मुंडा खलीलाबाद में है. घटना के दिन महिला ने पति से बात की थी, उसके बाद पति की बात दादिया सास से कराई थी.थोड़ी देर बाद उसने घर में फंदे से लटक कर फांसी लगा ली. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है. महिला का मायका नारायणपुर घटनास्थल से नजदीक है. चार माह पूर्व उसकी शादी हुई थी.व ह अपने ददिया ससुर के घर रह रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >