डीडीसी ने की मनरेगा कार्यक्रम की समीक्षा

उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

बेतिया. उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में कई निर्देश दिए गए. सभी प्रखंडों में दो मॉडल खेल मैदानों का निर्माण 15 अप्रैल 2025 तक पूरा करने को कहा गया. योजना का अभिलेखीकरण और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई. सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार मानक दिवस सृजन के अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा गया. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवास योजनाओं को ईएमआर जनरेट कर मनरेगा सॉफ्ट पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. वित्तीय वर्ष 2024-25 में खेल मैदान और वृक्षारोपण योजनाओं में प्रयुक्त सामग्री की शत-प्रतिशत प्रविष्टि दो दिन के भीतर करने को कहा गया. वृक्षारोपण से जुड़ी सभी योजनाओं का निरीक्षण कर जल-जीवन-हरियाली पोर्टल पर एक सप्ताह के अंदर प्रविष्टि करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >