बेतिया में खेल सुविधाओं की समीक्षा, डीडीसी ने खेल परिसरों का किया औचक निरीक्षण

बेतिया में डीडीसी काजले नितीन वैभव ने इंडोर बैडमिंटन हॉल और खेल भवन का निरीक्षण कर लाइटिंग, रखरखाव और प्रशिक्षण व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए. पढ़ें पूरी खबर…

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) काजले नितीन वैभव ने बुधवार को बेतिया स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल और खेल भवन-सह-व्यायामशाला का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल परिसरों की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की स्थिति की समीक्षा की.

लाइटिंग और रखरखाव सुधारने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने इंडोर बैडमिंटन हॉल की लाइटिंग व्यवस्था और रखरखाव की जांच की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. वहीं खेल भवन-सह-व्यायामशाला में स्थापित खेल एवं फिटनेस उपकरणों की भी समीक्षा की गई.

खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने पर जोर

डीडीसी ने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जाए. उन्होंने विभिन्न खेल विधाओं में नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए.

खेल से विकसित होता है अनुशासन

काजले नितीन वैभव ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने का भी सशक्त जरिया है. इसलिए खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित, कार्यालय सहायक अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, कोच रवि रंजन, शारीरिक शिक्षक रंजन श्रीवास्तव, विनोद वीर, अजय मित्र समेत अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >