Bettiah News: लोक शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान में संस्कृति ज्ञान परियोजना के अंतर्गत सोमवार को गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानी बाजार, नरकटियागंज में संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच की तीन दिवसीय प्रश्न निर्माण कार्यशाला शुरू हुई. दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई कार्यशाला में भारतीय संस्कृति, संस्कार, परंपरा, इतिहास और राष्ट्रबोध से जुड़े गुणवत्तापूर्ण प्रश्न तैयार करने पर मंथन किया जा रहा है.
Narkatiaganj News: प्रश्न निर्माण को लेकर हो रहा मंथन
कार्यशाला का उद्देश्य विभाग एवं प्रांत स्तर के लिए प्रश्नों का निर्माण, चयन और उनके स्तर का निर्धारण करना है. तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों की गुणवत्ता, उपयोगिता और विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में उनकी भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जा रहा है.
भारतीय संस्कृति और संस्कार से जोड़ने पर जोर
कार्यशाला में ऐसे प्रश्न तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा, इतिहास और संस्कारों से जोड़ सकें. साथ ही प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रबोध और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने पर जोर दिया गया.
18 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
कार्यशाला में सीतामढ़ी विभाग के निरीक्षक रंजीत भारती, संस्कृति बोध परियोजना के प्रांत मार्गदर्शक प्रमुख, क्षेत्र सह-प्रमुख आशुतोष कुमार मिश्र, प्रमुख चंद्र मोहन प्रसाद यादव, सह-प्रमुख विकास कुमार मिश्र, अशोक कुमार शरण समेत कुल 18 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की.
विद्यालय के आचार्य और पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य वाणी कांत झा, मीडिया प्रमुख नितेश कुमार वर्मा, सह-प्रमुख रवि कुमार द्विवेदी, दिनेश प्रसाद, श्याम बिहारी सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, विनोद दूबे, कलाधर पाठक, रत्नाभम, मलय नीरभ, अमरेश कुमार यादव समेत विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित रहे.
ज्ञान और राष्ट्रबोध को मजबूत करेंगे तैयार प्रश्न
प्रधानाचार्य वाणी कांत झा ने कहा कि संस्कृति ज्ञान परियोजना विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कहा कि कार्यशाला में तैयार किए जाने वाले प्रश्न विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रबोध को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़ें: परीक्षा फॉर्म भरना है तो 1200 रुपये तैयार रखें, 600 रुपये डिग्री सर्टिफिकेट के भी देने होंगे
