मदनपुर मंदिर में उमड़ी भीड़, स्थान समेत सड़क जाम होने से आवागमन में हुई परेशानी

बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे वीटीआर के मदनपुर जंगल में मां दुर्गा पिंडी रूप में प्रसिद्ध मदनपुर देवी स्थान विराजमान है.

हरनाटांड़. बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे वीटीआर के मदनपुर जंगल में मां दुर्गा पिंडी रूप में प्रसिद्ध मदनपुर देवी स्थान विराजमान है. यह मंदिर सदियों से नेपाल, बिहार और यूपी के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है और बनता जा रहा है. इसी क्रम में चैत्र पूर्णिमा शुक्रवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए मदनपुर देवी स्थान पहुंचने लगे. देवी स्थान पर भक्तों की भारी भीड़ पहुंच गयी और मां की पूजा-अर्चना करने को लेकर सुबह से लंबी कतारें लगने लगी. लोगों ने मन्नत के अनुसार पुड़ी, हलुआ व खीर बनाकर मां देवी की पूजा अर्चना की और नारियल फोड़े. साथ ही साथ बकरे की बलि देते हुए कई भक्तों ने कबूतर, मुर्गे की जोड़ी उड़ाए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी के इस दरबार में जो कोई भी सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है और अपनी मनोकामना मांगता है उसकी पूर्ति शीघ्र होती है. वे कभी निराश होकर नहीं लौटते हैं. यहीं वजह है कि नेपाल, बिहार व उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी दर्शन के साथ ही शादी, विवाह, मुंडन आदि धार्मिक कार्य करने यहां आते हैं.

मदनपुर पनियहवा मुख्य सड़क रहा जाम

शुक्रवार को मदनपुर-पनियहवा मुख्य सड़क पर राहगीरों को वाहन आवागमन में काफी परेशानी हुई. पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर करीब घंटों बाद जाम खुलवाया. मदनपुर देवी स्थान पर लोगों की भारी भीड़ पहुंची. ट्रैक्टर-ट्रॉली, टेंपो, बोलेरो, पिकअप सहित अन्य वाहनों से लोग दर्शन करने पहुंचे. लोग अपने वाहनों को मुख्य रोड पर ही इधर-उधर खड़ा कर दिया. जिससे जाम लग गया.

बोले थानाध्यक्ष

नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मदनपुर देवी स्थान पर यूपी-बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गयी थी. यहां सोमवार और शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग आते हैं. मंदिर आये लोग सड़कों पर अपने वाहन खड़ा कर दिये थे. जिससे जाम लग गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों की घंटों मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया. जिससे सुचारू रूप से यातायात बहाल हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >