Farewell party: बेतिया के राजगुरु चौक स्थित क्रिएटिव कंप्यूटर में फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया. कार्यक्रम के दौरान संस्थान से विदा ले रहे विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र, पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विशेष अतिथि कला व संस्कृति मंत्रालय, बिहार सरकार के कार्यकारी सदस्य डॉ. गोरख प्रसाद ‘मस्ताना’ तथा साइंस कोचिंग सेंटर के निदेशक सुनील कुमार उपस्थित रहे. अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
कंप्यूटर फंडामेंटल टेस्ट में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी
संस्थान में आयोजित कंप्यूटर फंडामेंटल टेस्ट परीक्षा में निशांत कुमार ने प्रथम, सत्य प्रकाश ने द्वितीय तथा अफसर आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. तीनों विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं.
अलग-अलग बैच में भी दिखाया शानदार प्रदर्शन
संस्थान के विभिन्न बैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बैच टॉपर के रूप में सम्मानित किया गया. 6 AM बैच में नौमी कुमारी ने 82 अंक, 7 AM में सोनी कुमारी ने 82 अंक, 8 AM में शालानी कुमारी ने 79 अंक, 9 AM में करण कुमार ने 85 अंक, 10 AM में प्रीतम कुमार ने 73 अंक तथा 11 AM में रितेश कुमार ने 77 अंक प्राप्त कर अपने-अपने बैच में प्रथम स्थान हासिल किया.
2 से 4 PM बैच के टॉपर भी सम्मानित
दोपहर के बैचों में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. 2 PM बैच में दिव्यांशु कुमार ने 72 अंक, 3 PM में सूरज कुमार ने 83 अंक तथा 4 PM में वरुण कुमार/सत्यम कुमार ने 82 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. सभी बैच टॉपरों को प्रमाण-पत्र, पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया.
निदेशक रवि कुमार ने कहा- विद्यार्थियों की सफलता ही सबसे बड़ी उपलब्धि
संस्थान के निदेशक रवि सर (MCA) ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही किसी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है. फेयरवेल केवल विदाई का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में नई शुरुआत और नए लक्ष्य की ओर बढ़ने का अवसर है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, "आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है." कार्यक्रम के अंत में क्रिएटिव कंप्यूटर परिवार की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया.
