दो माह में तीसरी बार बदला गया अंचल बगहा दो के सीओ का प्रभार

दो महीना में तीसरी बार अंचल बगहा दो के सीओ का प्रभार बदला गया.

बगहा. दो महीना में तीसरी बार अंचल बगहा दो के सीओ का प्रभार बदला गया. अब अंचल बगहा दो के राजस्व अधिकारी रवि प्रकाश चौधरी को सीओ का प्रभार सौंपा गया है. जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में राजस्व अधिकारी रवि प्रकाश ने सोमवार की देर शाम को ज्योति रानी से सीओ का पदभार ग्रहण किया. गौरतलब हो कि अंचल बगहा दो के सीओ निखिल कुमार के निलंबन के बाद से यह तीसरी बार है जब राजस्व अधिकारी को सीओ का प्रभार सौंपा गया है. इससे पूर्व भितहा के सीओ एवं वरीय उप समाहर्ता ज्योति रानी को सीओ का प्रभार सौंपा गया था. दो महीना में तीसरी बार प्रभार के आदान-प्रदान होने के बाद होने से अंचल का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. दाखिल खारिज, परिमार्जन सहित महत्वपूर्ण कार्य समय से नहीं हो रहे हैं. ऐसे में रैयत लगातार अंचल का चक्कर लगा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ रवि प्रकाश चौधरी ने बताया कि आम लोगों को समय से सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के लिए अब रैयत दारों का अंचल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सभी कार्य समय से ऑनलाइन ही संपादित कर दिए जाएंगे.अनावश्यक रूप से अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने एवं कार्य को प्रभावित करने वाले पर होगी कार्रवाई

अनावश्यक रूप से अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने एवं कार्यालय के कार्यों को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उक्त बातें राजस्व अधिकारी सह सीओ रवि प्रकाश चौधरी ने कही. सीओ का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अंचल में किसी भी प्रकार की बिचौलियों की भूमिका समाप्त की जाएगी. साथ ही साथ अंचल के कार्यों को प्रभावित करने वाले लोगों को भी चिन्हित करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सीओ ने बताया कि आम लोगों को सरकार की ओर से प्रदत सेवाओं का लाभ से समय से मिले इसको लेकर भी अंचल प्रशासन की ओर से कार्य किया जाएगा. सभी कार्य समय से ऑनलाइन संपादित किए जाएंगे एवं इसकी सूचना संबंधित लोगों को दे दी जाएगी. ताकि लोग अनावश्यक रूप से अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >