बेतिया: भूमि जांच से लौट रहे सीओ की गाड़ी रोकी, चाबी छीनने और धमकी देने का आरोप

नरकटियागंज में भूमि विवाद की जांच कर लौट रहे सीओ की सरकारी गाड़ी रोककर चाबी छीनने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा है. मामले में शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पढ़ें पूरी खबर…

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: नरकटियागंज में भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे अंचलाधिकारी (सीओ) सुधांशु शेखर के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार दोपहर शिकारपुर थाना क्षेत्र के बहुअरवा खुर्द गांव की बताई जा रही है. मामले में सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे थे सीओ

जानकारी के अनुसार शेरहवा पंचायत के बहुअरवा खुर्द गांव स्थित एक विवादित भूमि को लेकर शेख आलम और विशाल शुक्ला के बीच विवाद चल रहा है. पूर्व में प्रशासन द्वारा संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण या कार्य पर रोक लगाई गई थी.

बुधवार को सूचना मिली कि प्रतिबंध के बावजूद भूमि पर कार्य कराया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए सीओ सुधांशु शेखर मौके पर पहुंचे थे.

जांच के बाद लौटने के दौरान हुआ विवाद

सीओ ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि जांच पूरी कर लौटने के दौरान विशाल शुक्ला ने उनकी सरकारी गाड़ी रोक ली. इसके बाद वाहन की चाबी निकाल ली गई और उन पर अनर्गल आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की गई.

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई. सीओ ने संबंधित लोगों को भू-माफिया बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी कार्रवाई में जुट गए हैं.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अंचलाधिकारी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >