स्कूल से छुट्टी के बाद छात्रों का दो गुटों में भिड़ंत, मारपीट में एक छात्र घायल

नगर के प्लस टू डीएम एकेडमी बगहा एक में बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद विद्यालय के सामने एनएच 727 बगहा- बेतिया मार्ग पर विद्यालय के बच्चे आपस में भिड़ गए.

बगहा. नगर के प्लस टू डीएम एकेडमी बगहा एक में बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद विद्यालय के सामने एनएच 727 बगहा- बेतिया मार्ग पर विद्यालय के बच्चे आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई.आसपास के दुकानदार सहित राहगीर मारपीट को देखते रहे. शोर शराबा होता रहा. मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. घायल छात्र नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 पवरिया टोला मोहल्ला निवासी मोहम्मद सफायत बताया गया है. ज्ञात हो कि पहले मुख्य चौक पर पुलिस की गाड़ी रहती थी.लेकिन आज कल सुबह नहीं दिखने के चलते छात्र आपस में भीड़ जा रहें है. इस मुख्य चौक पर पुलिस पहले की तरह हमेशा रहनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >