1.38 क्विंटल गांजा समेत कार जब्त , दो तस्कर गिरफ्तार

नगर थाना की पुलिस को शनिवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है.

बेतिया. नगर थाना की पुलिस को शनिवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है. तस्करी के लिए कहीं ले जाने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में पार्किंग की गयी कार से पुलिस ने 1.38 क्विंटल गांजा बरामद किया है.इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पुछताछ की जा रही है. गिरफ्तार तस्कर कुमारबाग थाना क्षेत्र के दुबे टोला निवासी जसवंत कुमार एवं रमपुरवा निवासी नेहाल कुमार बताये गये है. एसडीपीओ ने बताया कि एसएसपी डा. शौर्य सुमन के नेतृत्व में पुलिस नशाखोरी एवं नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. रात करीब एक बजे नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल परिसर में सफेद रंग की एक बलेनो कार खड़ी है. जिस पर मादक पदार्थ लोड है. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सूचना से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. इसके बाद एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टीम अस्पताल परिसर में छापेमारी की. तलाशी लेने पर कार से नौ बंडल गांजा जब्त हुआ. तब पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार, दारोगा प्रदीप कुमार, विश्वजीत कुमार, शुभम कुमार, रामाशीष कुमार व सशस्त्र बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >