कार से एक ही परिवार के पांच को रौंदा, तीन की मौत, दो रेफर

रामनगर-बेतिया मुख्य मार्ग पर महुई मोड़ के समीप सड़क हादसे में रविवार को देर शाम एक ही परिवार के पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई.

रामनगर(पचं). रामनगर-बेतिया मुख्य मार्ग पर महुई मोड़ के समीप सड़क हादसे में रविवार को देर शाम एक ही परिवार के पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई. पत्नी और एक बेटा गंभीर अवस्था में हैं. उन्हें स्थानीय पीएचसी से सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया गया. जानकारी धोकरहा पंचायत के पचरुखिया गांव निवासी अजीत राम (30), उसके पुत्र मन्नू कुमार (पांच), रितेश कुमार (सात), प्रिंस कुमार व पत्नी सुनीता देवी महुई गांव के मोड़ के पास खड़े थे. अजीत सभी को लेकर अपने मामा लौरिया थाने के धोबनी के घर नवमी का भोज खाकर लौट रहे थे. उसी समय एक लाल रंग की अनियंत्रित कार ने सभी को कुचल दिया. नतीजतन घटनास्थल पर ही तीन की मौत हो गई. घटना के बाद कार एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है. घायल सुनीता देवी पति अजीत राम, प्रिंस कुमार पिता अजीत राम को बेतिया रेफर किया गया है. डॉ शाहिद ने बताया तीन लोगों का शव लाया गया. दो का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >