मधुबनी में ट्रांसफार्मर के करंट से भैंस की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

बेतिया के नैनहा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बिजली ट्रांसफार्मर के करंट से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

Bettiah News: नदी थाना क्षेत्र के नैनहा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर से निकले करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई.

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पशुपालक को उचित मुआवजा देने और ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

चारा चरने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, नैनहा गांव निवासी शर्मा यादव की भैंस गांव के समीप चारा चर रही थी.

इसी दौरान वह पास में लगे ट्रांसफार्मर से फैल रहे करंट की चपेट में आ गई. करंट इतना तेज था कि भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए भैंस का पोस्टमार्टम कराया.

ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ. उन्होंने बिजली उपकरणों की नियमित जांच और खुले स्थानों को सुरक्षित बनाने की मांग की.

विभाग ने मुआवजे का दिया आश्वासन

कनीय अभियंता आदित्य राज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय प्रावधानों के तहत पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच कराई जा रही है और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >