बेतिया के बेलबाग चौक पर मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी

जाँच के लिए पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network

मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाके से मची अफरातफरी, स्कूटी सवार तीन संदिग्धों पर पुलिस की नजर. एफएसएल ने जुटाये अवशेष, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस. धमाके के पीछे क्या थी साजिश, जानिए.

Explosion: बेतिया शहर के बेलबाग चौक पर शनिवार की शाम करीब आठ बजे एक मिष्ठान प्रतिष्ठान के समीप फुटपाथ पर लगे मोमोज के ठेले के पास अचानक जोरदार धमाका होने से अफरातफरी मच गयी. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, तीन थाना पहुंचीं

मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह, अपर थानाध्यक्ष कंचन भास्कर और नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया.


एफएसएल टीम ने जुटाये अवशेष

धमाके के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने दुकान और मोमोज ठेले के आसपास बिखरे अवशेषों की जांच की तथा आवश्यक नमूने एकत्र किये. धमाके के कारण ठेले के समीप रखा डस्टबिन भी चकनाचूर हो गया.


दुकान संचालक ने बताया, अचानक सुनाई दी तेज आवाज

मिष्ठान प्रतिष्ठान के संचालक ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ से सवा आठ बजे के बीच वे दुकान के अंदर मौजूद थे. इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. कुछ ही देर में आसपास धुआं फैल गया, जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे.


स्कूटी से पहुंचे तीन संदिग्ध, पटाखे के इस्तेमाल की आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तीन संदिग्ध युवक स्कूटी से मौके पर पहुंचे थे. वे सड़क के पश्चिमी छोर पर स्कूटी खड़ी कर कथित रूप से घटना को अंजाम देते देखे गये हैं. पुलिस को प्रथम दृष्टया तेज आवाज वाले पटाखे के इस्तेमाल की आशंका है. हालांकि, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही धमाके की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान में जुटी है. घटना के बाद बेलबाग चौक और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >