इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, गांव में नहीं जले चूल्हे

वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक अमन कुमार सोनी की जान चली गई. वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जिसकी मौत से घर में मातम पसर गया है.

बगहा सड़क हादसा: वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य मार्ग पर चमैनिया मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार दोस्त घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम दोनों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सक ने अमन कुमार सोनी को मृत घोषित कर दिया.

तगादा कर बाइक से लौट रहा था अमन

मृतक की पहचान पटखौली थाना क्षेत्र के नगर वार्ड संख्या आठ स्थित डुमवलिया डीह निवासी छोटे लाल सोनी के 21 वर्षीय पुत्र अमन कुमार सोनी के रूप में हुई है. घायल युवक उसी गांव के कृष्णा साह का पुत्र राजा साह बताया गया है. उसे आंशिक चोटें आयी हैं और स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया जा रहा है.

मृत युवक का फाइल फोटो .... अस्पताल में पोस्मार्टम कक्ष के बाहर देखने की उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

मृतक के पिता छोटे लाल सोनी ने बताया कि अमन जूता-चप्पल की दुकान चलाता था. इसी दुकान की आमदनी से परिवार का भरण-पोषण होता था. गुरुवार को वह दुकान के बकाये रुपये का तगादा करने अपने दोस्त राजा साह के साथ वाल्मीकिनगर गया था.

तगादा करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान चमैनिया मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी. टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. एसपी अग्रवाल ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया. राजा साह को आंशिक चोटें आयी हैं और उसका इलाज कराया जा रहा है.

दो बहनों का इकलौता भाई था अमन

अमन अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. वह दो बहनों का इकलौता भाई था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामला यातायात थाना से संबंधित है. परिजनों से आवेदन देने को कहा गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले को यातायात थाना स्थानांतरित किया जाएगा. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढे़ं:

बेतिया में स्वच्छता अभियान का आगाज, सार्वजनिक स्थलों से पर्यटन क्षेत्र तक होगी सफाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रप्रकाश आर्य

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >