Bihar News: जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे दो युवकों के हाथ में फटा बम, कपड़ों के उड़े चिथड़े

Bihar News: बेतिया में जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे दो युवक बम हादसे का शिकार हो गए. अचानक उनके हाथ में ही बम विस्फोट हो गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. युवकों के कपड़ों के चिथड़े उड़ गए.

Bihar News: बिहार के बेतिया में जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे दो युवक बम फटने से हादसे का शिकार हो गए हैं. दोनों युवक बाइक से जा रहे थे तभी अचानक विस्फोट हुआ. हादसे में दोनों युवक लहुलुहान हो गए और उसके कपड़े के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के मठ मझरिया चौक के करीब शिव मंदिर के पास की है.

झोला में बम रख कर निकले थे शिकार करने

जानकारी के अनुसार, बेतिया जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से बाइक पर सवार होकर दो युवक सहोदरा थाना क्षेत्र के वन बैरिया गांव के पास जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे थे. इसी दौरान बम के फटने जैसा आवाज हुआ और दोनों बाइक सवार लहूलुहान हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों व्यक्ति पांच बम लेकर बन बैरिया गांव के पास जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे थे. बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति झोला में बम रखकर हाथ में लटकाए हुए था. झोला में ही सभी पांचों बम आपस में टकरा गया और जोरदार विस्फोट हो गया. इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए दोनों

युवकों के कपड़ों का चिथड़ा-चिथड़ा उड़ गया था. दोनों के शरीर से काफी खून निकलने लगा. बाइक सवार व्यक्ति अपना नाम रामनारायण मांझी और रामप्रवेश यादव बता रहे थे. दोनों ने यह बात स्वीकारी कि वे जंगली सूअर का शिकार करने बम लेकर जा रहे थे. शरीर से अधिक खून निकलने के कारण स्थानीय लोगों ने दोनों को भगा दिया. घायल दोनों व्यक्ति अपने ही बाइक से फरार हो गए. इधर, थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने मामले को लेकर बताया कि घटना की जानकारी मिली कि जंगली सूअर का शिकार करने जा रहे दो युवक बम फटने से घायल हो गये. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी परंतु वहां कोई व्यक्ति नहीं पाया गया. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.

ALSO READ: Bihar News: नए साल के मौके पर लौटीं 30 घरों की खुशियां, पंजाब के फार्म से बंधक मजदूर हुए आजाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >