बगहा में साइफन पाइन के पास अज्ञात महिला का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारन में बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के जामदार टोला गांव के उत्तर दिशा स्थित साइफन पाइन के पास एक महिला का अज्ञात शव मिला है.

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारन में बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के जामदार टोला गांव के उत्तर दिशा स्थित साइफन पाइन के पास एक महिला का अज्ञात शव मिला है. यह शव लगभग तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत और सड़ा हुआ था. शव की सूचना स्थानीय लोगों ने चौतरवा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृत महिला के हाथ पर टैटू बना है

पुलिस ने शव की पहचान कर ली है. चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार के मुताबिक, मृत महिला की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के स्वर्गीय जंगली राम की 60 वर्षीय पत्नी सुनारपति देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मृत महिला के हाथ पर टैटू बना हुआ है, जो पहचान में मददगार साबित हुआ.

ये भी पढ़े: बगहा में कथा-मटकोर के दौरान कट्टा का खेल, ग्रामीणों के सूझबूझ से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >