बेतिया: मदरसा शिक्षकों और कर्मियों का ब्योरा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर होगा दर्ज, शिक्षा विभाग ने जारी किया 3 दिन का अल्टीमेटम

बिहार के पश्चिम चंपारण सहित राज्य के सभी गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का पूरा विवरण अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा करने का निर्देश दिया है.

Bihar Madarsa EShiksha: पश्चिम चंपारण सहित बिहार के गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों का पूरा ब्योरा अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज होगा. इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के विशेष निदेशक सचिन्द्र कुमार ने पश्चिम चंपारण के डीईओ राजन कुमार सहित राज्य के सभी डीईओ और डीपीओ (स्थापना) को अल्टीमेटम जारी किया है.

दो चरणों में पूरी होगी डाटा प्रविष्टि की प्रक्रिया

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मदरसा कर्मियों के लिए एक विशेष डेटा कलेक्शन फॉर्मेट (DCF) विकसित किया गया है, जिसकी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी.

  • पहला चरण: जिला स्तर से एक्सल शीट (क्रमांक 01 से 26 तक के बिंदु) 3 दिनों के भीतर मदरसा बोर्ड को ई-मेल पर भेजी जाएगी. इसके बाद ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर प्रविष्टि कराकर हर कर्मी की यूनिक आईडी जेनरेट की जाएगी.
  • दूसरा चरण: यूनिक आईडी मिलने के बाद संबंधित कर्मी क्रमांक 27 से 52 तक का ब्योरा पोर्टल पर खुद भरेंगे, जिसका सत्यापन डीपीओ (स्थापना) करेंगे.

3 दिनों के भीतर डाटा भेजने का सख्त निर्देश

शिक्षा विभाग ने पूर्व में 15 मई, 22 मई और 02 जुलाई को भी आदेश जारी किया था, लेकिन अब तक सभी कर्मियों का डाटा उपलब्ध नहीं होने पर यह स्मार पत्र जारी किया गया है. विशेष निदेशक ने 3 दिनों के अंदर आंकड़े उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल लाएंगे शिक्षा सेवक, विभाग ने जारी किया नया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >