Bihar: आधा दर्जन हाथियों ने मचाया उत्पात, नेपाल से भारतीय सीमा में किया प्रवेश

Bihar: ग्रामीणों की शिकायत पर वन कर्मियों की टीम द्वारा मशाल के साथ टीन बजा कर, पटाखे बजाकर ,शोर मचाकर हाथी के समूह को जंगल की तरफ खदेड़ने का सामूहिक प्रयास किया गया.

Bihar, बगहा: वाल्मिकी नगर भारत नेपाल सीमा पर स्थित टाइगर रिजर्व के जंगल में पड़ोसी देश नेपाल के खुली सीमा का लाभ लेकर चितवन राष्ट्रीय निकुंज से लगभग आधा दर्जन हाथियों का झुंड भारत सीमा के जंगलों में पहुंच गया है.हाथियों के कुनबा में हाथी के दो बच्चे भी शामिल है, हाथियों का कुनबा आने के साथ मलखंता के समीप बिसहा गांव के नजदीक लगभग 2 एकड़ भूमि में लगे धान और केले की फसल को काफी नुकसान किया है .

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाथियों का झुंड रविवार की शाम खेतों तक जा पहुंचा और ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की तरह वापसी कर लिए . किंतु देर रात्रि फिर हाथियों का कुनबा पुनः खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाया .जिसमें किसानों में वनकर्मी जुनेद आलम, मुनीलाल तिवारी , गोविंद शाह, ईश्वर दयाल सिंह के फसलों को नुकसान पहुंचा है.

ग्रामीणों से सतर्क और सजग रहने की अपील

ग्रामीणों की शिकायत पर वन कर्मियों की टीम द्वारा मशाल के साथ टीन बजा कर, पटाखे बजाकर ,शोर मचाकर हाथी के समूह को जंगल की तरफ खदेड़ने का सामूहिक प्रयास किया गया. वही ग्रामीणों द्वारा फसल नुकसान की सूचना वन विभाग कार्यालय में दी गई है . हाथियों के जंगल वापसी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है . इस बाबत पूछे जाने पर वन क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार पासवान ने बताया कि भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ लेकर टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों का आगमन होता रहता है वन कर्मियों के द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है . ग्रामीणों से सतर्क और सजग रहने की अपील की गई है .

टाइगर रिजर्व की हरियाली नेपाली हाथियों की पहली पसंद

नेपाल सीमा पर स्थित टाइगर रिजर्व की हरियाली हमेशा से नेपाली हाथियों की पहली पसंद रही है. टाइगर रिजर्व में खाने के लिए पर्याप्त हरियाली पीने के पानी की उपलब्धता नेपाली जंगली हाथियों को टाइगर रिजर्व की ओर आकर्षित करता है जिससे नियमित अंतराल पर नेपाली हाथियों का झुंड टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर फसलों को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आते है.

इसे भी पढ़ें: सावधान! मेन रोड पर चहलकदमी करते दिखा रॉयल बंगाल टाइगर, दहशत में लोग

Gold Rate: सोना चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी, जानिए बिहार में क्या है लेटेस्ट रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >