बेतिया में बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कर्मियों को मिला सम्मान

बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में बेतिया में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Bihar Government 100 Days: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार देर शाम बेतिया के बड़ा रमना स्थित गांधी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया. वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई. आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, बेतिया के प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं ने शास्त्रीय समूह गायन, एकल गायन और उपशास्त्रीय नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर गांधी सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित

समारोह के दौरान समाहरणालय के विभिन्न विभागों और प्रखंडों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया. जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया.


सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों को किया रेखांकित

कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों को रेखांकित करने के साथ बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन करना रहा. अधिकारियों और कर्मियों की ओर से किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप महापौर गायत्री देवी, अपर समाहर्ता राजीव रंजन प्रसाद, अनिल कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार सहित जिले के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. समारोह का संचालन उद्घोषिका मेरी एडलिन और आदित्य मधुकर ने किया.

यह पढ़ें: बेतिया में 85 दुकानदारों को अतिक्रमण नोटिस, विरोध में सोमवार से मीना बाजार अनिश्चितकालीन बंद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >