बेतिया में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पुलिस को देख शव छोड़कर भागे परिजन, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

Bihar Crime News: बेतिया के योगापट्टी थानाक्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई है. घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. हालांकि मौत कैसे हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. सूत्रों व पुलिस के मुताबिक युवक की मौत जहर खाने से हुई है.

Bihar Crime News: बेतिया के योगापट्टी थानाक्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई है. घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. हालांकि मौत कैसे हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. सूत्रों व पुलिस के मुताबिक युवक की मौत जहर खाने से हुई है. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी मैनेजर बैठा के पुत्र भीम कुमार 30 वर्ष के रूप में हुई है.

पुलिस ने शव को मृतक के घर से एक किलोमीटर दूर दक्षिण सरेह से बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. शव को ले जा रहे लोग पुलिस को देख मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: बिहार के मोतिहारी में पागल सियार ने एक दिन में 20 लोगों को काटा, सभी जख्मी का अस्पताल में चल रहा इलाज…

घटना के बाद परिजन घर छोड़कर फरार

बता दें कि घटना के बाद से ही उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं. यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में एक युवक की मौत जहर खाने से हो गई है. साक्ष्य छिपाने के नीयत से शव को जलाने के लिए ले जाया जा रहा है. पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव से एक किलोमीटर दूर दक्षिण सरेह में छापेमारी की.

ये भी पढ़ें: गोपालगंज में एक कार से भारी मात्रा में चांदी बरामद, इनकम टैक्स की टीम कर रही जांच…

पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

छापेमारी के दौरान शव को ले जा रहे लोग पुलिस को देख फरार हो गए. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार युवक को उसके परिवार के ही किसी ने जहर खिला दिया था. इस कारण उसकी मौत हो गई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा. वैसे पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

साइकोसिस और मेनिया की शिकार होकर बर्बाद हो रही हैं दुष्कर्म पीड़िताएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >