Bihar Crime News: बेत्तिया में युवक की मौत से छाया मातम, पत्नी ने साढू और मामा पर हत्या का लगाया आरोप

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिला के थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के बकही गांव में सोनेलाल मुखिया (45) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है.

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिला के थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के बकही गांव में सोनेलाल मुखिया (45) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है. परिवार के अनुसार, सोनेलाल को गांव के पांच लोगों ने चौमुखा मछली मारने के बहाने बुलाया, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेतिया GMCH रेफर कर दिया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया है.

मृतक को पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

सोनेलाल की शादी कई वर्ष पूर्व योगापट्टी प्रखंड के मंगलपुर में हुई थी, और उनके तीन बेटियां और दो छोटे बच्चे हैं. मृतक सोनेलाल की पत्नी सुकवारी देवी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके साढू और पति के मामा ने उसके साथ मिलकर उसे जहर देकर और गला दबाकर हत्या की. उनकी पुत्री ने भी बताया कि भूमि विवाद को लेकर पहले भी उन लोगों ने उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी.

ये भी पढ़े: बैंक ऑफ बड़ौदा में गोल्ड लोन धोखाधड़ी का खुलासा, जाने क्या है पूरा मामला

इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया

थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने चौमुखा गांव निवासी सुमित्रा देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि सोनेलाल की मामी हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >