Bettiah: चुनाव पूर्व निगरानी अभियान में पकड़ी गई बड़ी नकदी, जांच जारी

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में उड़नदस्ता दल एवं स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) लगातार सतर्कता बरत रहे हैं.

बेतिया . बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में उड़नदस्ता दल एवं स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) लगातार सतर्कता बरत रहे हैं. इसी क्रम में एसएसटी-13 की टीम ने घोघा चौक (थाना गोपालपुर) में वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की.जांच के दौरान टीम ने दिवाकर कुमार, पिता नर्मदेश्वर उपाध्याय, निवासी भितहा निजामत, बेतिया के पास से नगद 2,89,000 रूपये बरामद किए. जब्त की गई राशि के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके बाद नकदी को नियमों के तहत जब्त कर लिया गया. वाहन जांच दल में मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. टीम ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित व्यय प्रेक्षण दल को भी दी ताकि आगे की जांच की जा सके. निर्वाचन अवधि में जिले में विभिन्न चौक-चौराहों, मार्गों एवं सीमावर्ती इलाकों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जांच अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति या दल अवैध धन, शराब, या उपहार सामग्रियों के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित न कर सके. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी चुनाव के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर या नियंत्रण कक्ष में दें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से सम्पन्न हो सके.

चुहड़ी एसएसटी प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान 1.17 लाख नकद जब्त

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिले में उड़नदस्ता दल एवं एसएसटी टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सतत जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज चनपटिया प्रखंड एसएसटी प्वाइंट चुहड़ी पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से बड़ी राशि बरामद की गई. ज्ञातव्य हो कि राजकुमार, पिता शेषनाथ राय, निवासी-ग्राम चनपटिया, थाना- चनपटिया, जिला-पश्चिम चम्पारण, हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल से कुठिया कोठी से चुहड़ी स्थित दुकान में कलेक्शन के लिए जा रहे थे। उसी दौरान एसएसटी टीम द्वारा वाहन जांच के क्रम में 1,17,140 (एक लाख सत्रह हजार एक सौ चालीस रुपये) बरामद किए गए. यह कार्रवाई दंडाधिकारी संदीप कुमार की उपस्थिति में एसआई रामकांत कुमार द्वारा की गई। बरामद राशि को विधिवत जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी, चनपटिया को थाना मालखाने में सुरक्षित रखने के लिए सुपुर्द किया गया है. निर्वाचन के दौरान अवैध नकदी, शराब, उपहार या अन्य प्रलोभन सामग्री के परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >