बेतिया में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Bettiah Weather: बिहार के पश्चिम चंपारण में 4 मई को मौसम बदलने के संकेत हैं। बेतिया में बारिश की संभावना जतायी गयी है. साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है. जानिए लेटेस्ट वेदर अपडेट…

Bettiah Weather: उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों, विशेषकर बेतिया (पश्चिम चंपारण) में 4 मई को मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (आइएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इस क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. 

ये रहेगा तापमान का हाल

तापमान की बात करें, तो अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, राहत के साथ-साथ चेतावनी भी जारी की गयी है. इस क्षेत्र में गरज के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जतायी गयी है. 

लोगों से की गयी है ये खास अपील

मौसम की इस अनिश्चितता को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए विशेष सुझाव जारी किया है. लोगों को सुझाव दिया गया है कि खराब मौसम, बारिश और तेज आंधी के दौरान वे सुरक्षित स्थानों पर रहें. विशेष रूप से ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गयी है, क्योंकि तेज हवाओं के कारण इनके गिरने या बिजली की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है.

बेतिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >