बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बेतिया-मोतिहारी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

Bettiah Road Accident: बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग (NH-727) पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों बारात से लौट रहे थे. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से...

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Road Accident: बेतियामोतिहारी मुख्य मार्ग (NH-727) पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार नानोसती के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के समय तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे.

दो युवकों की मौके पर मौत

हादसे में बानूछापर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-29 निवासी गुलशन कुमार यादव और चेतन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीसरा युवक विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: अब बैंक खाते में पैसे के बदले छात्रों को मिलेगी रेडिमेड स्कूल ड्रेस, पोशाक योजना में बदलाव की तैयारी

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

परिवारों में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >