शिक्षा सुधार की मांग को लेकर समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरना

नई दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की मांग को लेकर बेतिया में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. उन्होंने शिक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता की वकालत की.

Bettiah News: नई दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में रविवार को बेतिया समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया.

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठी मांग

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों और नागरिकों के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने का प्रयास उचित नहीं है. उनका कहना था कि यदि सरकार इस तरह के आंदोलनों की अनदेखी करेगी तो असंतोष और बढ़ेगा.

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1974-77 के छात्र आंदोलन ने तानाशाही प्रवृत्तियों को चुनौती दी थी और आज भी छात्र समाज की मनमानी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाकपा का प्रदर्शन

निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली पर दिया जोर

धरना में वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और छात्रों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने देशभर के छात्रों और नागरिकों से शिक्षा सुधार से जुड़े आंदोलनों के समर्थन में एकजुट होने की अपील की.

इन लोगों ने किया नेतृत्व

कार्यक्रम का नेतृत्व श्याम बाबू, भवेश अग्रवाल, जेपी सेनानी पंकज, नवलकान्त जी और अमरेश जी ने किया. धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >