बेतिया पॉलिटेक्निक की बड़ी उपलब्धि, मैकेनिकल इंजीनियरिंग को मिला NBA एक्रेडिटेशन

शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रोग्राम को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (NBA) की मान्यता मिल गई है. यह मान्यता तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. छात्रों को इससे उच्च शिक्षा और उद्योगों में बेहतर अवसर मिलेंगे.

Education News: शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रोग्राम को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (NBA) की मान्यता मिल गई है. जारी आदेश के अनुसार यह मान्यता एक जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2028 तक प्रभावी रहेगी. तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में इसे संस्थान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

Bettiah News: मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम को मिली राष्ट्रीय मान्यता

एनबीए की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह मान्यता केवल मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रोग्राम को प्रदान की गई है. एनबीए तकनीकी संस्थानों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था का राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन करने वाली संस्था है. मान्यता मिलने के बाद संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित माना जाएगा.

कठिन मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद मिली सफलता

संस्थान के प्राचार्य डॉ. विवेकानंद पाठक ने इस उपलब्धि को शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और उद्योग जगत के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया. एनबीए समन्वयक प्रभाकर कुमार ने कहा कि मान्यता प्रक्रिया के दौरान पाठ्यक्रम, शिक्षण व्यवस्था, प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता, संकाय की योग्यता, अनुसंधान, प्लेसमेंट तथा संस्थागत व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है. विभागाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, औद्योगिक भ्रमण और नवाचार गतिविधियों को प्राथमिकता देने का सकारात्मक परिणाम मिला है.

छात्रों को मिलेंगे कई बड़े लाभ

एनबीए मान्यता मिलने से मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा की पढ़ाई की गुणवत्ता राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित होगी. इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, सरकारी एवं निजी कंपनियों में रोजगार, प्लेसमेंट और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी. कई कंपनियां एनबीए मान्यता प्राप्त संस्थानों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देती हैं. साथ ही विदेशों में उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों में भी इस मान्यता का लाभ मिल सकता है. इससे संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उद्योगों के साथ सहयोग की संभावनाएं भी मजबूत होंगी.

यह भी पढ़ें: आधी रात कॉलोनी में पहुंची मादा भालू, शावक के साथ आधे घंटे तक घूमती रही; लोगों में दहशत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ravi rank

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >