24 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, गिरफ्तारी से लेकर शराब जब्ती तक पुलिस का बड़ा अभियान

पश्चिम चंपारण पुलिस ने बीते 24 घंटों में अपराध नियंत्रण के लिए बड़ा अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें उत्पाद अधिनियम के तहत छह आरोपी शामिल हैं. पुलिस ने 377 लीटर से अधिक शराब भी बरामद की है.

West Champaran Police: पश्चिम चंपारण पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीते 24 घंटे के दौरान व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में अभियान की जानकारी दी गई है.

उत्पाद अधिनियम और वारंटियों पर कार्रवाई

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 18 अभियुक्तों में से छह की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई.

इसके अलावा विभिन्न मामलों में छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि आठ अजमानतीय वारंटों का निष्पादन भी किया गया.

377 लीटर से अधिक शराब बरामद

अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 377 लीटर 340 मिलीलीटर शराब बरामद की.

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं.

वाहन जांच में 38 हजार रुपये का जुर्माना

वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.

पुलिस ने इस दौरान 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया.

अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

साथ ही आम लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >